Home Technology यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी

यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी

0
68

भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर प्रदेश में अब मौसम बड़ा करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार शाम से 31 मई तक तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर रेड वार्निंग जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के असर से प्रदेश में व्यापक मौसम बदलाव होगा, जिससे तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी बुलेटिन में चेताया है कि कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों में गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, रामपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा अधिक बताया गया है।

पूर्वी यूपी में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, देवरिया और आसपास के जिलों में भी तेज आंधी, वज्रपात और झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से प्रदेश में लू की स्थिति पूरी तरह समाप्त हो सकती है। हालांकि 28 मई को बुंदेलखंड के कुछ जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें -  Nikay Chunav: मेयर व निकाय अध्यक्षों के पद पर आरक्षण को लेकर नहीं बनी सहमति, सत्तारूढ़ दल में उठे विरोध के सुर

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, झांसी, महोबा, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के जिले।

मौसम विभाग की लोगों को सलाह
• खराब मौसम में घरों के अंदर रहें
• बिजली उपकरणों को अनप्लग रखें
• पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें
• खेतों और खुले स्थानों में जाने से बचें
• पर्याप्त पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें

तेज हवा, ओलावृष्टि और भारी बारिश से गन्ना, मक्का, मूंग, उड़द, सब्जियों और आम-केला जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को खेतों में जल निकासी और फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से शुक्रवार सुबह कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान एक दिन पहले दर्ज 28.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 25.3 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम संबंधी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने दोपहर और शाम के समय बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here