Home अपराध शाकंभरी सिद्धपीठ में रातों-रात आई बाढ़ में बह गई दुकानें, दो महिला...

शाकंभरी सिद्धपीठ में रातों-रात आई बाढ़ में बह गई दुकानें, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

0
109

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद खोल में अचानक पानी का तेज बहाव उतर आया, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र कुछ ही मिनटों में जलमग्न हो गया। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई वाहन, प्रसाद की दुकानें और सामान पानी में बह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आराम कर रहे थे। तभी अचानक तेज पानी के बहाव और शोर ने लोगों में दहशत फैला दी। देखते ही देखते पानी का सैलाब श्रद्धालुओं की ओर बढ़ने लगा। जान बचाने के लिए लोग बच्चों और महिलाओं को लेकर ऊंचे स्थानों की ओर भागते नजर आए। भगदड़ और अफरा-तफरी के बीच कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कारें, बाइक और निर्माण कार्य में लगी मशीनें तेज बहाव में बह गईं।

यह भी पढ़ें -  धर्मांतरण का मामला: आरोपी कंवरपाल ने खोले कई राज, गरीब लड़कियों के विवाह के नाम पर किया जा रहा था धर्म परिवर्तन

हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई थीं। घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक मंदिर परिसर में मातम का माहौल बना रहा और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देती रही। सुबह होने पर तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आईं। कई वाहन नदी किनारे मलबे और कीचड़ में दबे मिले। श्रद्धालु और स्थानीय लोग घंटों मशक्कत कर अपने वाहनों को निकालते दिखाई दिए। कई दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में कीचड़ और मलबा फैला हुआ है।

सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में आई आपदा के बारे में सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here