Home अंतरराष्ट्रीय ईरान ने इजरायल के वेस्ट बैंक पर रातभर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने...

ईरान ने इजरायल के वेस्ट बैंक पर रातभर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने दी चेतावनी

0
61

ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर जोरदार हमला किया है। बीती रात ईरान की तरफ से इजरायल पर कई मिसाइल दागी गईं। इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से देर रात भारी तादाद में मिसाइल्स दागी गई हैं। इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के आसमान में कई मिसाइल्स नजर आईं। बता दें कि पिछले 2 महीने से जारी युद्ध विराम के बीच इजरायल पर ईरान का यह पहला हमला है। ईरान ने मिसाइल हमला इजरायल के बेरूत पर एयर स्ट्राइक के ठीक बाद किया है।

ईरान ने लेबनान पर हमले की स्थिति में इजरायल पर अटैक की पहले ही चेतावनी दी थी। रविवार को जब इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया तो जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल्स दाग दीं। हालांकि अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना ने कहा, “IDF ने ईरान से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की है। इस खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।” सेना ने कहा कि इजरायली एयर फोर्स ने ईरान से दागी गई सभी मिसाइलों को रोक दिया है। इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें -  मनीष सिसोदिया पर सीबीआई के छापे के बाद, दिल्ली एलजी ने 12 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया

इजरायल ने भी ईरान को जवाबी हमले की धमकी दी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वो हमले रोके वरना सीजफायर की डील रुक सकती है। ट्रंप ने इजरायली ब्रॉडकास्टर चैनल 12 से कहा, “मैं अभी नेतन्याहू को फोन करके उनसे कहूंगा कि वे कोई जवाबी कार्रवाई न करें। दोनों ने अपना-अपना काम कर लिया है। इजरायल ने हमला किया और ईरान ने भी हमला किया। अब हमें और हमले की जरूरत नहीं है।” वहीं, इसके बाद अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बात हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here