Home आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा 09 जून, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 09 जून, 2026 का दिन

0
46

आज 09 जून, 2026 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

मेष राशि
आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। आप आज घर में कोई बड़ा आयोजन करवा सकते हैं। घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, जल्दबाजी में कोई काम न करें। आज कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नौकरी में नये अवसर मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विरोधियों से सजग रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृष राशि
आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोचेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। आप हायर स्टडी के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह से जल्द ही सही हो जायेगा।

मिथुन राशि
आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ के संकेत हैं। आपको नई नौकरी में नये अवसर मिलने की अच्छी संभावना है। आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को नये अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही धार्मिक गतिविधियों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटी बातों पर व्यवहार खराब न करें। अच्छे व्यवहार के बल पर ही सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। पारिवारिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको मित्रों के सहयोग से अच्छे आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ ट्रिप प्लान करेंगे। जो आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। आज आप ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को फाइनली पूरा करने में सफल होंगे। आपके परिवार को खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान आप किसी से व्यर्थ में उलझनें से बचें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उचित खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। बिजनेस में लाभ होने के साथ कुछ नये अवसर भी मिलेंगे। लेकिन किसी बड़ी डील के पहले सहयोगियों से राय जरूर लें। आपको धन लाभ के एक से अधिक माध्यम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। अधिक व्यस्तता के कारण आपके व्यवहार में रूखापन आ सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से परिवार में सौहार्द बना रहेगा। संतान की तरक्की से आपको खुशी मिलेगी। असंतुलित खानपान आलस्य का कारण बन सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपके सीनियर्स के मार्गदर्शन से बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपके पारिवारिक जीवन में प्यार भरा माहौल रहेगा। आप परिवार को एकजुट रख पाने में आप कामयाब होंगे। संतान के भविष्य को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। आज आप कोई घरेलू सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय लापरवाही ना करें।

यह भी पढ़ें -  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अप्रैल 2025 का दिन

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं, नई नौकरी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके सहयोगियों के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आज आपका प्रभाव बढ़ेगा सभी आपको महत्व देंगे। मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। दांपत्य जीवन में आपसी बातचीत से समस्याएं कम होगी। आप एक दूसरे के साथ समय बिताये एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। जिससे आपको खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करने में आपका मन लगेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आप अपने व्यवहार में रूखापन न आने दें। संतान के किसी काम पर आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए कहीं बाहर से ऑफर आ सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करें, एक्टिव रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें, मेडिटेशन करें।

धनु राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। किसी कार्य पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाएंगे। आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। लवमेट के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। आमदनी के अच्छे साधन बढ़ेंगे। आप कोई नई संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

मकर राशि
आज आप बेहतर दिन बिताएंगे। आज आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को विनम्रता के साथ सुलझाने का प्रयास करें। कुछ मुद्दों को लेकर घर में चर्चा करेंगे। छात्रों के लिए आज का समय शानदार रहने वाला है। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आप पर कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम का दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। सेहत में समस्याएं हो सकती हैं। आप खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। संतान के करियर के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए अपने हेल्थ का विशेष ध्यान रखेंगे। इस दौरान आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुख शांति से भरा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से सभी को एकजुट करने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी। व्यायाम और मेडिटेशन को दैनिक जीवन में शामिल करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here