Home अपराध विधान भवन के पास आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस ने समय रहते...

विधान भवन के पास आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस ने समय रहते मां-बेटी को बचाया

0
105

लखनऊ। लखनऊ में सोमवार को विधान भवन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक मां और बेटी ने कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया। हजरतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों महिलाओं ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया।

लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें समय रहते रोक लिया और बड़ी अनहोनी टाल दी। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से हजरतगंज थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में उनकी पहचान हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  UP: पिता के गांव में ही बेटी का ब्याह, 10 दिन बाद ही उजड़ गई दुनिया, पत्नी की मौत, पति ने भी खाया जहर

पूछताछ में महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके गांव में चोरी की घटनाएं और संपत्ति विवाद से जुड़ी शिकायतों पर स्थानीय पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने और खुद को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ आई थीं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित जिले की पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here