Home अपराध गेम खेलने के बहाने बुलाकर मासूम से किया दुष्कर्म

गेम खेलने के बहाने बुलाकर मासूम से किया दुष्कर्म

0
110

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर गांव की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमें घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत पड़ोस के ही नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं इस मामले में पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर उसके परिजनों की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने उसे लालच देकर पड़ोस के ही एक मकान की दूसरी मंजिल पर खाली कमरे में ले गया जहां आरोपी ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों के अनुसार, बच्ची के रोने, चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी वहां की तरफ दौड़े तो देखा कि उनकी मासूम बच्ची और नाबालिग किशोर फर्श पर गलत अवस्था में थे। परिजनों को आता देख नाबालिग आरोपी ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और तुरंत पीड़ित मासूम बच्ची को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसे गंभीर हालत के चलते वहां से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर मासूम बच्ची का मेडिकल हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर नाबालिग किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच के दौरान आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में भी ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है ।

यह भी पढ़ें -  World AIDS Day: एचआईवी मरीजों को 90 फीसदी टीबी का खतरा, दिमाग पर होता है गहरा असर

मासूम बच्ची के परिजनों ने इस घटना को लेकर 17 जून को बागपत की डीएम अस्मिता लाल व बागपत पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मीनाक्षी भराला से मुलाकात की। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने तुरंत कार्रवाई की भी मांग की है उनका कहना है कि यह मुकदमा फास्ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए और नाबालिग आरोपी किशोर के खिलाफ उसे दंडित करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच करने व कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना को लेकर जहां पूरे क्षेत्र में आक्रोश है को वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करने के साथ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here