Home Technology सीजफायर के बाद भी ईरान ने फिर से बंद किया गया होर्मुज...

सीजफायर के बाद भी ईरान ने फिर से बंद किया गया होर्मुज स्ट्रेट

0
65

ईरान की संयुक्त मिलिट्री कमांड ने शनिवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया गया है। इसके पीछे लेबनान में इजरायली हमलों और अमेरिका की “बदनीयती” व युद्ध खत्म करने के अपने वादों को पूरा न करके “साफ तौर पर उल्लंघन” करने का हवाला दिया गया। सरकारी टेलीविजन पर दिए गए बयान में यह चेतावनी भी दी गई कि “अगर आक्रामकता जारी रहती है, तो आगे के कदम उठाने की योजना बनाई गई है।”

हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाहेई ने संकेत दिया कि जब तक ईरान को यह नहीं लगता कि अमेरिका समझौते का पालन कर रहा है, तब तक शायद ही कुछ हो। उन्होंने कहा, “इसलिए, इस यात्रा का मकसद दूसरी तरफ से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने की मांग करना है।” उन्होंने आगे कहा कि अंतिम समझौते के लिए बातचीत तभी शुरू होगी जब लेबनान में लड़ाई खत्म करने समेत मुख्य वादे पूरे किए जाएंगे। बगाहेई ने कहा, “अगर इन समझौतों या वादों का कोई भी हिस्सा लागू नहीं किया गया, तो पूरे समझौते पर ही संकट आ जाएगा।”

यह भी पढ़ें -  UP News: शहीद के घर डाक से भेजा गया शौर्य चक्र, पिता ने लौटाया, कहा- ये बेटे की शहादत का अपमान

बता दें कि इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी। वहीं सीजफायर को लेकर समझौते की खबरें आने के कुछ ही घंटों बाद, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजराइल ने हमले कर दिया। इन हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। लगातार हो रही लड़ाई से मिडिल-ईस्ट में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते पर खतरा मंडराने लगा है।

वहीं शनिवार को हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने युद्धविराम का पालन करने का वादा किया था, लेकिन शुक्रवार रात कई बार इसका उल्लंघन करने के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया। समूह की सैन्य शाखा के एक बयान में कहा गया कि वह युद्धविराम का पालन करेगा, लेकिन इजरायली सैनिकों के हमलों का जवाब भी देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here