Home Trending गाजा पर इजरायल ने फिर किए हवाई हमले, 06 की मौत

गाजा पर इजरायल ने फिर किए हवाई हमले, 06 की मौत

0
63

गाजा पट्टी पर शनिवार को इजरायल ने फिर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और समाचार चैनल अल जज़ीरा का एक कैमरामैन भी शामिल है। यह जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 2 बजे गाजा सिटी में एक अपार्टमेंट को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। हमले के बाद इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने खून से सने कंक्रीट के टुकड़े और मलबे के ढेर देखे।

इजरायल के हमले से दो सगी बहनों की जान चली गई। इसमें एक 4 साल की ज़िना और 14 साल की लाना है। दोनों मासूमों के शवों को शिफा अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया। उनके चचेरे भाई मोहम्मद सफादी, जिनके माथे पर चोट लगी। उन्होंने कहा, ‘मैं घर पर बैठा था। बिना किसी वॉर्निंग के रॉकेट हम पर आ गिरा।’ उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।

शनिवार शाम को, 3 इजरायली हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक दर्जन अन्य घायल हो गए। अल-अक्सा अस्पताल के अनुसार, पहला हमला बिना किसी चेतावनी के मध्य गाजा के बुरेइज शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुआ, जिसमें अल जज़ीरा के कैमरामैन अहमद विशाह सहित 3 लोगों की मौत हो गई। अल जज़ीरा ने विशाह की मौत की पुष्टि की है। विशाह के भाई मोहम्मद, जो अल जज़ीरा के रिपोर्टर थे। वह भी अप्रैल में एक इजरायली हमले में मारे गए थे।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 'पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने' के लिए उसके आठ विधायक बीजेपी में शामिल

नासेर अस्पताल, जहां पीड़ितों को ले जाया गया था। अस्पताल के मैनेजमेंट के अनुसार, शनिवार को एक और हमला दक्षिणी गाजा में मुवासी के बड़े टेंट कैंप में लोगों के एक समूह पर किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर में तीसरे हमले में लोगों के एक समूह को निशाना बनाया गया और कम से कम चार लोग घायल हो गए।

फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद गाजा में लगभग रोजाना इजरायली हमले जारी हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, युद्धविराम के बाद से अब तक 1,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here