Home टॉप न्यूज दिल्ली में कई जगहों पर रूट डायवर्ट, कई मेट्रो स्टेशन भी बंद

दिल्ली में कई जगहों पर रूट डायवर्ट, कई मेट्रो स्टेशन भी बंद

0
110

नई दिल्ली : देश की संसद में आज से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। सोमवार से शुरू होने वाले इस मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एजवाइजरी जारी की है। इस दौरान संसद क्षेत्र और उसके आस-पास भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। वहीं कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी ले लें। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले समय पर प्रभावित मार्गों से जाने से बचने की अपील भी की गई है।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया, “नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों को देखते हुए, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा को आसान और बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए, जहां तक हो सके, नीचे दी गई सड़कों और जंक्शनों पर जाने से बचें।”

इन मार्गों पर जाने से बचें-
रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग, रकाब गंज गुरुद्वारा रोड।

इन चौराहों पर जाने से बचें-
विजय चौक, पटेल चौक गोलचक्कर, बोट क्लब, बूटा सिंह गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, प्राइम चौक गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, GRG गोलचक्कर, जलेबी चौक गोलचक्कर।

यह भी पढ़ें -  नीट 2022 उत्तर कुंजी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि आज- यहां विवरण देखें

आम नागरिकों के लिए निर्देश-
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों ने अपील करते हुए कहा, “गाड़ी चलाने वालों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आसानी से यात्रा के लिए ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा रीयल-टाइम अपडेट और मदद के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से माध्यमों: वेबसाइट- https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक- https://www.facebook.com/dtptraffic, एक्स- https://x.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप- 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर- 1095/011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं।

कई मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here