Home अपराध शराब ठेके पर खूनी खेल, लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में उतारी गोली,...

शराब ठेके पर खूनी खेल, लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में उतारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

0
51

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों मुख्य इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे शराब के ठेके के सामने पुरानी रंजिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली गई थी। ठेका सेल्समैन गोवर्धन निषाद के बेटों से वैभव तिवारी की कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि ठेका मालिक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली लगने से मनीष तिवारी उर्फ मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि वैभव तिवारी अपने पिता मनीष तिवारी और गांव के अन्य लोगों के साथ ठेके पर पहुंचा था। इसी दौरान गोवर्धन निषाद ने फोन कर ठेका संचालक अमन सिंह उर्फ अखिलेन्द्र विक्रम सिंह और उसके भाई इन्द्रेश विक्रम सिंह उर्फ मनू सिंह को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई। इस पर अमन सिंह के उकसाने पर मनू सिंह ने अपनी मां संगीता देवी के नाम की लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर मनीष के सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों भाई कार से फरार हो गए। घटना के बाद 30 अगस्त को परिजनों ने शव लखनऊ-फतेहपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने सेल्समैन गोवर्धन निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  कासगंज: आंधी-बारिश में कई जगह टूटी विद्युत लाइन, पोल और पेड़ गिरे, 200 गांवों में बिजली गुल

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरार दोनों मुख्य आरोपियों अमन सिंह और मनू सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही उन्हें पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस टीम ने 30 अगस्त को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर से दोनों इनामिया भाइयों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपियों ने रिवाल्वर पंकज पाण्डेय को छिपाने के लिए देने और आशुतोष तिवारी, आशुतोष सिंह उर्फ चेतन सिंह के संरक्षण में लखनऊ में छिपे होने की बात कबूली है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है, जबकि रिवाल्वर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। प्रकाश में आए आरोपियों पंकज पाण्डेय, आशुतोष सिंह उर्फ चेतन, आशुतोष तिवारी और संगीता देवी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here