Home अपराध इंदौर में रेप के आरोपी को भीड़ ने अर्धनग्न कर पीटा, महिलाओं...

इंदौर में रेप के आरोपी को भीड़ ने अर्धनग्न कर पीटा, महिलाओं ने चप्पलों से मारा

0
12

मध्य प्रदेश के इंदौर में रेप के आरोपी एक युवक की भीड़ ने सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसे चप्पलों से मारा, जबकि पुरुषों ने लात-घूंसे बरसाए। मारपीट के दौरान आरोपी के कपड़े उतार दिए गए और उसे अर्धनग्न कर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना रावजी बाजार इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी असलम एक महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहा था, तभी उसने शोर मचाया। पास खड़े लोगों ने आवाज सुनी तो असलम को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि महिला और असलम के बीच 6 साल से दोस्ती थी। महिला की दूसरी जगह पर शादी तय हो गई थी। इसके बाद से वह असलम से दूरी बना ली थी। आरोप है कि असलम महिला को अगवा करने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 50-60 लोगों की भीड़ आरोपी को घेरे हुए दिख रही है। महिलाएं और पुरुष उसे गाली देते और पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के कारण वह कई बार ज़मीन पर गिर जाता है। लोग उसे उठाते हैं और फिर से पीटते हैं। सड़क पर भीड़ जमा होने के बाद, ‘डायल 100’ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बचाया।

यह भी पढ़ें -  मंत्री के देर रात बुलावे के बाद पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक अनुराग ठाकुर से मिले

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक 28 वर्षीय महिला पैदल जा रही थी। इसी दौरान, चंपाबाग का रहने वाला असलम खान वहां गाड़ी से पहुंचा। उसने महिला को ज़बरदस्ती गाड़ी में अपने साथ ले जाने की कोशिश की। आरोपी कह रहा था, ‘चलो, मुझे तुमसे बात करनी है। बात करके हम वापस आ जाएंगे।’ जब महिला ने शोर मचाया, तो वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने असलम को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। बाद में उसे रावजी बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया। 28 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया।

रावजी बाजार के टीआई दीप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। असलम उसे परेशान कर रहा था। महिला की शिकायत के आधार पर बुधवार शाम रेप का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here