Home Technology आरा रेलवे स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से...

आरा रेलवे स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

0
54

आरा: डीडीयू रेलखण्ड पर आरा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां पश्चिमी गुमटी पर न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी डिरेल हो गई। यह हादसा आज सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर हुआ। फिलहाल रेल प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं है। रेल प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन डिरेल होने के बाद अप लाइन पर रेल सेवा कुछ देर के लिए बाधित हुई, हालांकि दोबारा इसे बहाल कर दिया गया।

डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन के पास आज अहले सुबह बड़ा रेल हादसा होने से टला। यहां न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार के रास्ते आरा जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना आज सुबह करीब 4:10 बजे की बताई जा रही है। महानंदा एक्सप्रेस की पटरी से उतरने वाली दोनों बोगियां इंजन के ठीक पीछे जनरल कोच की बताई जा रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दानापुर रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई।

रेलवे के वरीय अधिकारी और तकनीकी कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच घटना की स्थिति का जायजा लेने में जुट गए। हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया, जिसको पुनः बहाल करने में रेल प्रशासन जुट गया। घटना आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास अप लाइन में हुआ है। दानापुर कंट्रोल से तकनीकी टीम आरा पहुंच जांच में जुट गई है। रेलवे की ओर से पटरी से उतरी बोगियों को हटाने और रेल परिचालन सामान्य कराने के लिए राहत एवं तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना से संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों की जांच में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें -  अतीक-अशरफ मर्डर: पत्रकारों के रूप में प्रशिक्षण देने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया

हालांकि, महानंदा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। डीडीयू रेल खंड के रेलवे अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच की जा रही है। ट्रैक को दुरुस्त करने और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने के बाद ही रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। प्रभावित ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड कम थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here