Home अपराध पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना,...

पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, अपराधी फरार

0
69

पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम रोड स्थित शांति गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग के बेसमेंट का है। यहां दो बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वर्तमान पार्षद के पति अनिल कुमार यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में अनिल कुमार यादव को करीब पांच गोलियां लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर गोलियों के खोखे और जमीन पर खून के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  HTET 2022: हरियाणा टीईटी प्रवेश पत्र आज haryanat.in पर जारी किया जाएगा- यहां डाउनलोड करने के चरण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पटना के वार्ड नंबर 24 के पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को देखने जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी उदयन अस्पताल पहुंचे। अनिल यादव को गोली लगने के बाद इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here