Home उत्तर प्रदेश DIOS ने जारी किया आदेश, गाजियाबाद में कल 12वीं तक के सभी...

DIOS ने जारी किया आदेश, गाजियाबाद में कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

0
14

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को देखते हुए गाजियाबाद में 30 अक्टूबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जिले में PET-2026 की परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 44 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के साथ उनके अभिभावकों के भी गाजियाबाद पहुंचने की संभावना है। इससे शहर में भीड़ बढ़ने और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 30 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर दिखने लगा है। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। मौसम की स्थिति को देखते हुए सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहे। रायपुर, नारायणपुर, महासमुंद, बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी में गुरुवार को सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। रायपुर में कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें -  Lucknow: बस से कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो लड़कियां लापता, परिजनों ने थाना घेरकर किया हंगामा

जिला प्रशासन ने भारतीय मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत यह एहतियाती कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने और राहत शिविरों, मेडिकल कैंपों और निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मौसम के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बस्तर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया और कोरबा जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है, जिससे खड़ी फसलों और खुले में रखे अनाज को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को धान, मक्का और तिलहन की पकी फसलों की कटाई कर उपज सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जलभराव रोकने की सलाह दी है। साथ ही, मौसम सामान्य होने तक गेहूं, चना और मसूर जैसी रबी फसलों की बुवाई टालने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here