Home अपराध रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त अचानक सीने में उठा दर्द और फिर...

रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त अचानक सीने में उठा दर्द और फिर मौत

0
16

कर्नाटक में बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। यहां खाना खाते वक्त एक शख्स के सीने में दर्द उठा और बाद में उसकी मौत हो गई। ये घटना गोट्टिगेरे के ‘गुरु ग्रीन्स फैमिली रेस्टोरेंट’ की है। ये गोट्टिगेरे इलाका हुलिमावु पुलिस स्टेशन इलाके में आता है। मृतक का नाम चंद्रु है, जो चन्नरायपटना का रहने वाला था। उनकी उम्र 42 साल थी।

बता दें कि रेस्टोरेंट में यह घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11:40 बजे हुई। चंद्रु ‘ग्रीन्स फैमिली रेस्टोरेंट’ में काम करता था। वह पिछले कुछ सालों से यहां बार कैशियर के तौर पर काम कर रहा था। आज सुबह चंद्रु मेज-कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहा था, तभी अचानक उसे सीने में दर्द महसूस हुआ। वह वहीं तड़पने लगा। फिर, दर्द की वजह से वह मेज पर ही गिर पड़ा।

चंद्रु की हालत बिगड़ती देख रेस्टोरेंट के कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े। उसे CPR दिया गया, लेकिन उसे होश नहीं आया। उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज का कोई असर नहीं हुआ और चंद्रु की मौत हो गई। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस मामले में हुलिमावु पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  CSK बनाम PBKS लाइव स्कोर अपडेट, IPL 2023: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे ने CSK बनाम PBKS को स्थिर शुरुआत दी। क्रिकेट खबर

गौरतलब है कि घटना के वक्त चंद्रु रेस्टोरेंट में एक टेबल-चेयर पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह चेयर से ही लुढ़क गए। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उनको संभालने की कोशिश की। उन्हें जगाने की कोशिश की। चंद्रु की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। इससे पहले, कर्नाटक के मांड्या में दुकान में खड़े-खड़े एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया था और फिर उनकी मौत हो गई थी। ये घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। मृतक की पहचान 58 साल के एरण्णैया के रूप में हुई थी। वह दुकान में कपड़े खरीदने के लिए आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here