Home अपराध चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की बिगड़ी...

चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल के मासूम की हुई मौत

0
16

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को चौंका दिया, जिसमें यहां पर रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के भरपट्टी टोले में चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसमें एक 7 साल के मासूम बच्चे अखिलेश की मौत हो गई। कुशीनगर में इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया और चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंच गई जिसमें उन्होंने प्रभावित बच्चों और परिजनों की जांच की।

कुशीनगर में इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार परिवार के बच्चे रात में चिकन खाने के बाद सो गए थे। सुबह उठने पर अचानक सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने आनन-फानन में तीनों बच्चों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज शुरू किया। इस दौरान आकाश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही 7 साल के अखिलेश ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि चिकन 8 लोगों ने खाया थे जिसमें तीनों बच्चे भी शामिल थे जो बीमार पड़े।

यह भी पढ़ें -  TS PGECET 2022 उत्तर कुंजी आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि कल

एक ही परिवार के तीन बच्चों की चिकन खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी तुरंत सक्रिय हो गया जिसमें कोटवा सीएचसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मनोज राय के साथ चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंची और प्रभावित बच्चों की जांच-पड़ताल की। बच्चों की तबीयत बिगड़ने और एक मासूम की मौत के बाद गांव में भी चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। कोटवा सीएचसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने इस घटना को लेकर बताया कि हमारी स्वास्थ्य की टीमें लगातार उनको मॉनिटरिंग कर रही हैं जिसमें जांच के लिए हम लोगों ने सैंपल ले लिया है। वहीं फूड प्वाइजनिंग के लिए हमको बच्चे का स्टूल और फूड की जरूरत होती है, जो कि उस समय हम लोगों को मिल नहीं पाया और हमने सैंपल लेकर उसे सेंटिनल लैब के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here