[ad_1]
सरधना विधानसभा सीट : सोम की हैट्रिक या जनता का दिल जीतेंगे अतुल
सरधना में बड़ा सवाल यह है कि भाजपा और विधायक संगीत सोम हैट्रिक लगाएंगे या फिर सपा के अतुल प्रधान बाजी मारेंगे। लगातार दो बार से संगीत सोम जीत रहे हैं। सरधना विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता सबसे ज्यादा हैं। साथ ही ठाकुर चौबीसी का भी बड़ा प्रभाव है। इसके अलावा जाटव, गुर्जर, सैनी और जाट मतदाता भी हराने और जिताने का दम रखते हैं। साल 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सरधना काफी सुर्खियों में रहा था।
सरधना सीट पर गिनती पर ही चल रहे दोनों प्रत्याशियों में सरधना की हॉट सीट पर गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चल रही है सरधना सीट पर शुरुआती रुझानों में भाजपा विधायक संगीत सोम 12000 से आगे तक पहुंच गए थे लेकिन अब आठवें राउंड की मतगणना तक अतुल प्रधान 1489 वोटों से आगे हो गया है। यहां पर लगातार गिनती के साथ प्रत्याशियों और समर्थकों की भी पहचानें बढ़ती जा रही है।
काउंटिंग के दौरान खास बात यह है कि संगीत सोम और अतुल प्रधान में मतगणना स्थल पर ही शब्द बाण चल रहे हैं। जहां संगीत सोम कह रहे हैं कि 15000 से जीत मेरी होगी वहीं अतुल प्रधान का कहना है कि उन्हें जहां से उम्मीद नहीं थी वहां भी वोट मिल रही है और जीत उनकी ही होगी गठबंधन तेजी से दौड़ रहा है। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान और भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम लगातार अपने एजेंट से उपडेट ले रहे हैं। 9 राउंड पूरे होने पर फिर से थोड़ा बदलाव हुआ तो संगीत सोम 580 वोटों से आगे पहुंच गए हैं। इस सीट पर सबसे कांटे की टक्कर के बीच गठबंधन और भाजपा में दिलचस्प मुकाबला चल रहा है।
सरधना हॉट सीट पर 20 राउंड आते आते स्थिति बदल गई है। यहां पर शुरुआती दौर में संगीत सोम आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में अब अतुल प्रधान आगे हो गए हैं जिसके चलते भाजपा विधायक खेमे में हलचल पैदा हो गई है। समर्थक मायूस हो गए हैं भाजपा विधायक संगीत सोम काउंटिंग से बाहर निकल कर लंच के दौरान अपने समर्थकों से बात कर रहे हैं। भाजपा विधायक का जो गढ़ था वोटों का वह लगभग टूट चुका है। अब लावड़ और फलावदा क्षेत्र की गिनती शुरू होगी, 9 राउंड बाकी हैं और आगे भी दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। जैसे-जैसे राउंड बढ़ रहे हैं ऐसे ही अतुल प्रधान की भी लीड बढ़ती जा रही है।
मेरठ की हॉट सीट सरधना विधानसभा सीट पर 13वें राउंड तक भाजपा आगे चल रही थी, वहीं 13 वें राउंड के बाद से गठबंधन के अतुल प्रधान ने बढ़त बनानी शुरू की और 19वें राउंड में वह 1871 वोटों से आगे निकल गए।
सरधना विधानसभा सीट
21 राउंड के बाद सरधना में अतुल प्रधान 83018
संगीत सोम 76171
6847 से अतुल आगे
किठौर में सपा के कद्दावर नेता शाहिद मंजूर और भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सत्यवीर त्यागी का कड़ा मुकाबला है। बसपा से केपी मावी और कांग्रेस से बबीता गुर्जर ने भी चुनाव लड़ा है। शाहिद मंजूर किठौर से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। 2017 में शाहिद को भाजपा के सत्यवीर त्यागी ने 20822 मतों से हराकर विधानसभा में दस्तक दी थी। सवाल यह है कि, सत्यवीर दोबारा जीतेंगे या शाहिद बाजी मार लेंगे।
किठौर विधानसभा सीट पर 10 में राउंड तक सपा के शाहिद मंजूर को 43337 मत और भाजपा के सत्यवीर त्यागी को 28342 मत मिले हैं। उधर बसपा के कुशल पाल मा वि को 6982 मत और कांग्रेस की बबीता गुर्जर को 451 मत प्राप्त हुए हैं।
सिवालखास सीट पर सबकी नजर लगी है। एक समय रालोद का गढ़ रही यह सीट 2017 में भाजपा के खाते में गई थी। इस बार यहां से भाजपा ने जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया था। रालोद ने यहां 2012 में सपा के टिकट पर विधायक रहे हाजी गुलाम मोहम्मद को उतारा। गुलाम मोहम्मद 2017 में वे भाजपा के जितेंद्र सतवाई से 11,421 वोटों से हारकर दूसरे नंबर पर रहे थे।
सिवालखास, 8वें राउंड में भाजपा 1168 वोट से आगे चल रही थी। गुलाम मोहम्मद को 27577 और मनिंदर पाल को 28745 वोट मिले। 11वे राउंड में रालोद ने बढ़त ले ली, भाजपा से 7868 वोट की बढ़त बनी थी। सिवालखास में 18वे राउंड तक रालोद को 61469, भाजपा को 61024 वोट मिले। 26वें राउंड तक रालोद 95313 पर रही, भाजपा 83313 पर पहुंची यहां गठबंधन प्रत्याशी ने 12060 की लीड ली।
मेरठ की चर्चित सिवालखास विधानसभा सीट से गुलाम मोहम्मद की करीब 7 से 8 हजार से जीत मानी जा रही है। आधिकारिक घोषणा बाकी है।
शहर सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रफीक अंसारी लगातार दूसरी बार जीतेंगे या फिर भाजपा के कमल दत्त शर्मा, इस पर सबकी निगाह है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को रफीक अंसारी ने 28 हजार 769 वोटों से हराया था। इस बार कांग्रेस से रंजन शर्मा ने भी अच्छा चुनाव लड़ा है। मुस्लिम मतों का बंटवारा कम होने से रफीक अंसारी जीते के प्रति आश्वस्त हैं, वहीं कमलदत्त सर्वसमाज के वोट मिलने से अपनी जीत को पक्की मानकर चल रहे हैं।
शहर विधानसभा पर मतों की गिनती के 16 राउंड पूरे हो चुके हैं।
शहर विधानसभा-
कमलदत्त- 50019
रफीक- 73649
मेरठ शहर विधानसभा सीट पर रफीक अंसारी की जीत। आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी है। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा को लगभग 85000 वोट मिले। वहीं बीजेपी प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा लोहिया नगर मंडी मतगणना स्थल से कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकल गए।
[ad_2]
Source link