Home उत्तर प्रदेश योगी की टीम में अपर्णा यादव, अदिति सिंह नहीं, इन 5 महिला...

योगी की टीम में अपर्णा यादव, अदिति सिंह नहीं, इन 5 महिला विधायकों को बनाया गया मंत्री

0
196

[ad_1]

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। योगी की नई टीम में 5 महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। हालांकि, अपर्णा यादव और अदिति सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इनको लेकर काफी अटकलें लग रहीं थीं। 

बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री

योगी के नए मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। माना जा रहा है कि जाटव समुदाय से आने वालीं बेबी रानी मौर्य को अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। ने छठे नंबर पर शपथ ली।

यह भी पढ़ें: योगी 2.0 मंत्रिमंडल में नया मुस्लिम चेहरा, जानें कौन हैं दानिश आजाद

संबंधित खबरें

5 बार की विधायक गुलाब देवी भी मंत्री

बेबी रानी मौर्य के अलावा चंदौसी (एससी) सीट से जीतकर विधायक बनीं गुलाब देवी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह पाचवीं बार की विधायक हैं। गुलाब देवी 2017, 1996, 1991 में भी विधायक बन चुकी हैं। इस बार गुलाब देवी ने सपा की विमलेश कुमारी को हराया है। 

यह भी पढ़ें -  Nikay Chunav 2023 : अतीक के नाम पर बोलने से कतराए, लेकिन तल्खी ने जाहिर की मुस्लिम मतदाताओं की नाराजगी

प्रतिभा शुक्ला बनीं राज्यमंत्री

योगी की टीम में प्रतिभा शुक्ला को भी राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है। कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया विधानसभा सीट से प्रतिभा शुक्ला ने सपा के आरपी कुशवाहा को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया है। वह 2017 में भी विधायक बनी थीं।

यह भी पढ़ें: मोदी के खास बने योगी के सिपहसालार, तय किया नौकरशाह से मंत्री तक का सफर

रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम को भी मिला मौका

योगी की टीम में रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। रजनी तिवारी हरदोई जिले के शाहाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं। देवरिया की सलेमपुर विधानसभा सीट से पहली बार जीतकर आईं 59 वर्षीय विजय लक्ष्मी गौतम को मंत्री पद दिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here