Home उत्तर प्रदेश मौसम का हाल: पिछले तीन दशक में अप्रैल में सबसे ज्यादा पड़...

मौसम का हाल: पिछले तीन दशक में अप्रैल में सबसे ज्यादा पड़ रही गर्मी, आज धूल भरी आंधी व बूंदाबांदी के आसार

0
134

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:55 PM IST

सार

दिन में तापमान बढ़ने के कारण वातावरण और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विज्ञानिकों के अनुसार बूंदाबांदी के कारण आज गर्मी से राहत मिल सकती है। 

ख़बर सुनें

पश्चिमी यूपी में लू और गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है, तापमान अभी भी 40 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। चढ़ता तापमान और मौसम का गर्म मिजाज से शहरवासी गर्मी में परेशान हैं। रात का तापमान भी सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आज मौसम बदल सकता है और धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। 

पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूप में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। लू के थपेड़ों के बीच लोग झुलस रहे हैं और गर्मी राहत नहीं दे रही है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। पिछले चार दिन 40 डिग्री से ऊपर ही चल रह है।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर: मेरठ में सुपुर्द-ए-खाक किए गए अकबर बंजारा और सलमान के शव, जुटा भारी हुजूम, पुलिस-फोर्स तैनात

अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 245 रिकॉर्ड किया गया। पिछले एक सप्ताह से एक्यूआई में भी काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है।

पिछले तीन दशक में अप्रैल में पड़ रही ज्यादा गर्मी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगर पिछले 30 से 35 साल की बात करें तो इस बार अप्रैल में मौसम काफी गर्म चल रहा है। एक से 20 अप्रैल के बीच में वर्ष 2000 में 43.2 डिग्री व 2003 में 44.0 डिग्री ही तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था जबकि अन्य वर्षों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा है। अब लगातार तापमान के बढ़ने के कारण गर्मी अधिक है। अप्रैल या मई में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।  

यह भी पढ़ें -  UPSC Exam 2022: आईएएस न मिलने पर इस युवा ने लगातार दूसरी बार क्रैक कर दी यूपीएससी की परीक्षा, जानिए क्या है इस अभ्यर्थी का मूलमंत्र

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here