मथुरा: वृंदावन में स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलसे, मची चीख-पुकार

0
25

[ad_1]

सार

स्कूल वैन में हुई घटना के पीछे चालक और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल वैन खटारा है। वो लोग छह महीने से स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 

ख़बर सुनें

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार की सुबह एक स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलस गए। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। झुलसे बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। 

जानकारी के मुताबिक वृंदावन के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की वैन शुक्रवार की सुबह पत्थर पुरा क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही थी। चैतन्य विहार के पास वैन का रेडिएटर अचानक फट गया। रेडिएटर का गर्म पानी गिरने से छात्रा चित्रा और देव गोस्वामी झुलस गए। घटना से बच्चे डर गए और वैन में चीख-पुकार मच गई। 

स्कूल वैन है खटारा- अभिभावक

झुलसे बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। देव के पिता गौरव गोस्वामी ने बताया कि स्कूल वैन खटारा है। इसकी शिकायत छह महीने से स्कूल प्रबंधन से कर रहे थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते आज यह घटना हो गई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वैन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। 

घटना से पहले वैन में सवार बच्चों ने चालक को रेडिएटर से पानी निकलता देख बताया था, लेकिन चालक ने वैन नहीं रोकी। जिससे चैतन्य विहार के पास पहुंचते ही रेडिएटर फट गया। गनीमत यह रही कि दोनों बच्चे गंभीर रूप से नहीं झुलसे हैं। वहीं घटना के बाद बच्चे सहमे हुए हैं। अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें -  Kanpur Weather: नौतपा शुरू, पहले दिन बादलों की वजह से मौसम रहा सुहाना, 3 दिन तक धूल भरी आंधी-बारिश की संभावना

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार की सुबह एक स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलस गए। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। झुलसे बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। 

जानकारी के मुताबिक वृंदावन के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की वैन शुक्रवार की सुबह पत्थर पुरा क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही थी। चैतन्य विहार के पास वैन का रेडिएटर अचानक फट गया। रेडिएटर का गर्म पानी गिरने से छात्रा चित्रा और देव गोस्वामी झुलस गए। घटना से बच्चे डर गए और वैन में चीख-पुकार मच गई। 

स्कूल वैन है खटारा- अभिभावक

झुलसे बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। देव के पिता गौरव गोस्वामी ने बताया कि स्कूल वैन खटारा है। इसकी शिकायत छह महीने से स्कूल प्रबंधन से कर रहे थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते आज यह घटना हो गई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वैन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। 

घटना से पहले वैन में सवार बच्चों ने चालक को रेडिएटर से पानी निकलता देख बताया था, लेकिन चालक ने वैन नहीं रोकी। जिससे चैतन्य विहार के पास पहुंचते ही रेडिएटर फट गया। गनीमत यह रही कि दोनों बच्चे गंभीर रूप से नहीं झुलसे हैं। वहीं घटना के बाद बच्चे सहमे हुए हैं। अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here