आगरा में उपमुख्यमंत्री की जन चौपाल: केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

0
21

[ad_1]

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में जन चौपाल लगाई। जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्ताकरण कराने के निर्देश दिए।  

ख़बर सुनें

दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरे दिन जन चौपाल लगाई, जिसमें जनता की समस्याएं सुनीं। सर्किट हाउस में आयोजित जन चौपाल में कई लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। किसी ने ताजमहल के बाहर लपकों की समस्या बताई तो किसी ने शहर में अतिक्रमण को लेकर शिकायती पत्र दिया। उपमुख्यमंत्री ने जन चौपाल में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। 

शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों की समस्याओं को सुनी। जन चौपाल में पहुंचे प्रदीप कुमार ने कहा कि ताजमहल और आसपास के क्षेत्र में लपके पर्यटकों को परेशान करते हैं। उनके साथ अभद्रता करते हैं। एक व्यक्ति ने शहर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर शिकायत पत्र दिया। बरौली अहीर से आए ग्रामीण ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। 

हर वर्ग के लिए काम कर रही सरकार- उपमुख्यमंत्री 

इसके अलावा कई अन्य शिकायतों के पत्र भी उपमुख्यमंत्री को सौंपे गए। उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर जो अफसर सक्रियता नहीं दिखाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। 

जन चौपाल के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस से निकलकर प्राचीन कैलाश मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद वो रामलाल आश्रम में आयोजित विश्व शांति उत्सव में शामिल हुए। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। 

यह भी पढ़ें -  MP News: सिंधिया के महल में उत्तर प्रदेश की 'महारानी' का हंगामा, घूमने आई महिला सुरक्षाकर्मियों से भिड़ी

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here