इंदौर अग्निकांड: सात लोगों को जलाकर मारने के आरोपी के पिता बोले- सालों से नहीं था बेटे से कोई वास्ता, मिले सख्त से सख्त सजा

0
21

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 08:05 PM IST

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में घटित अग्निकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। झांसी में रहने वाले उसके पिता भी उसे सख्त से सख्त सजा देने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि बेटे ने बहुत गलत किया है। 

इंदौर अग्निकांड के आरोपी के पिता भी चाहते हैं कि उसे सख्त से सख्त सजा मिले।

इंदौर अग्निकांड के आरोपी के पिता भी चाहते हैं कि उसे सख्त से सख्त सजा मिले।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

इंदौर अग्निकांड के आरोपी के पिता भी चाहते हैं कि उसे सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने माना कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। इसी वजह से उसे तीन साल पहले परिवार से बेदखल कर दिया था।

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना में इकतरफा प्यार में एक युवक ने एक युवती की स्कूटी में आग लगा दी थी। यह आग बिल्डिंग में फैल गई और इससे सात लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना का आरोपी झांसी के खातीबाबा इलाके की बृह्मपुरी कॉलोनी निवासी संजय दीक्षित (30) निकला।

सात लोगों की मौत के जिम्मेदार संजय दीक्षित के पिता रेलवे के एसी शेड में इंजीनियर देवेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका संजय से सालों से कोई वास्ता नहीं था। संजय पहले से ही गलत संगत में पड़ गया था। हम उसे बीटेक की पढ़ाई करवा रहे थे, पर उसने पढ़ाई भी अधूरी छोड़ दी थी। उसकी हरकतों से परेशान होकर तीन साल पहले उन्होंने उसे परिवार से बेदखल कर दिया था। इसका अखबार में विज्ञापन भी प्रकाशित कराया था।

देवेंद्र दीक्षित बताते हैं कि संजय कभी कभार ही झांसी आता था और बगैर बताए चला जाता था। मां रेखा से ही उसकी बात होती थी। उन्हें तो ये तक पता नहीं था कि संजय इंदौर में रह रहा है। वे समझते थे कि संजय दिल्ली में है। पिता ने कहा कि संजय ने बहुत गलत काम किया है। इसकी उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here