यूपी: सुहागरात पर सो गई दुल्हन, गुस्साए दूल्हे ने लात-घूसे और बेल्ट से पीटा, थाने पहुंचे मामला

0
31

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 May 2022 07:25 PM IST

सार

कानपुर देहात में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से गुस्साए दूल्हे ने उसे पीट कर घायल कर दिया। 

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

यूपी में कानपुर देहात के झींझक में सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से गुस्साए दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का वहीं के निवासी युवक के साथ सोमवार को निकाह हुआ था। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के घर पहुंच गई। रात में दुल्हन को नींद आ गई। इसी बात से नाराज दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से बुरी तरह पीट-पीट कर घायल कर दिया।

सुबह दुल्हन की सूचना पर उसके पिता ने मंगलपुर थाने में सूचना दी। इस पर गांव पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। इधर, दुल्हन को उसके परिजन थाने ले आए। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि शिकायत पर युवक को थाने पर लाया गया था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here