Home उत्तर प्रदेश Deepak Chahar Wedding: बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे दीपक चाहर, जया...

Deepak Chahar Wedding: बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे दीपक चाहर, जया बनीं दुल्हनिया, तस्वीरों में देखें शादी की धूम

0
144

[ad_1]

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह आगरा के फाइव स्टार होटल जेपी पैलेस में मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। दूल्हा बने दीपक चाहर घोड़ी पर बैठकर बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर होटल पहुंचे हैं। दीपक ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी है। बैंड-बाजे की धुन पर दीपक के चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर और बहन मालती चाहर ने जमकर डांस किया। बताया जा रहा है कि रात 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी। उधर, दुल्हन जया भारद्वाज भी तैयार हो चुकी हैं। दीपक और जया की शादी में दोनों परिवार के लोग खुशी से झूम रहे हैं। होटल जेपी पैलेस में दीपक और जया की शादी में शाही तैयारियां की गई हैं। 

बुधवार शाम 7:45 बजे घोड़ी पर जैसे ही दीपक चाहर बैठे, तो बांकेबिहारी लाल के जयकारे से होटल परिसर गुंजायमान हो उठा। दूल्हे के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर, चाचा देशराज चाहर, टीम इंडिया के सदस्य और दीपक के भाई राहुल चाहर, बहन मालती के साथ खास मेहमानों ने जमकर डांस किया।

यह भी पढ़ें -  Agra Fire Incident: घर में लपटों के बीच फंस गया था योगा चिकित्सक का परिवार, बेटी की सूझबूझ से बची तीन जानें

होटल में शाम सात बजे से मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बैंड, बाजा, बरात, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जब बारातियों ने थिरकना शुरू किया, तो दरवाजे पर घरातियों ने भी डांस कर खुशियां मनाईं। दूल्हा बने दीपक और दुल्हन जया ने बैंड-बाजे की धुन पर जमकर डांस किया। 

मंगलवार रात को संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बॉलीवुड गानों पर जया के साथ जमकर डांस किया। बुधवार की सुबह हल्दी की रस्म हुई। हल्दी से नहाकर दीपक और जया खुशी से सराबोर हो गए। इस दौरान चाहर परिवार के सदस्यों के साथ खास मेहमान ही मौजूद रहे। 

दीपक और जया की शादी के लिए होटल जेपी पैलेस में शाही दावत की तैयारी की गई है। इसमें हाथरस की मशहूर रबड़ी, आगरा की चाट, अवधी, मुगलई और साउथ इंडियन कुजीन के साथ इटेलियन और थाई कुजीन मेन्यू में रखी गई हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here