Home उत्तर प्रदेश Mathura: कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र की लगन-सगाई के दौरान बरसाना...

Mathura: कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र की लगन-सगाई के दौरान बरसाना में भारी वाहनों की नो एंट्री

0
96

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:55 AM IST

ख़बर सुनें

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र की लगन-सगाई के कार्यक्रम को देखते हुए मथुरा के बरसाना में यातायात को डायवर्ट किया गया है। मंत्री के पुत्र की सगाई का कार्यक्रम बरसाना के गांव संकेत में आज है। इसे देखते हुए पुलिस ने जाम से बचने के लिए बरसाना को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों से बुधवार को शाम पांच बजे से दो जून रात 10 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। 

कैबिनेट मंत्री के बेटे के लगन-सगाई कार्यक्रम में ब्रजमंडल के समस्त गांवों के लोगों को निमंत्रण दिया गया। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार ने बताया कि बरसाना से पहले गोवर्धन के नीमगांव तो वहीं कोसी से हाईवे पर कामां के ढिलावती बॉर्डर से गांव संकेत की तरफ भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। कस्बा के लाडली जी मंदिर मार्ग के साथ प्रमुख मार्गों को नो एंट्री रखा गया है। यह व्यवस्था रात 10 बजे तक रहेगी। 

छठी बार मंत्री बने हैं चौधरी लक्ष्मीनारायण

मथुरा के छाता से विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण प्रदेश सरकार में छठी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। उनकी पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा से पहले वह बसपा शासन में भी मंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे की लगन-सगाई के कार्यक्रम में हजारों मेहमान शामिल होने की संभावना है। इसको देखते हुए जाम से बचाने के लिए बरसाना में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें -  UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here