Mathura: मुख्यमंत्री के वृंदावन दौरे की तैयारियां शुरू, डीएम-एसएसपी ने किया रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का निरीक्षण

0
17

[ad_1]

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह जून को वृंदावन आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने मुख्यमंत्री के दो दिवसीय संभावित कार्यक्रम को लेकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का निरीक्षण कर मठ के साधुओं से वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। 

शनिवार दोपहर को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद रामकृष्ण मिशन के सचिव सुप्रकाशनंद महाराज और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के प्रभारी व सहायक सचिव काली कृष्णानंद महाराज के साथ बैठक की। यहां से दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

कैथलैब का करेंगे लोकार्पण 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छह जून की शाम सात बजे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में लगभग एक घंटे रुकेंगे। 

मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में आने से पहले गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में अष्टम श्री ब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर सकते हैं। इसके अलावा श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी में शामिल, बरसाना, रसखान समाधि एवं वेटरनेरी विवि में रात्रि विश्राम करेंगे। सात जून को मुख्यमंत्री मथुरा से रवाना होंगे।

सात जून को करेंगे राधारानी के दर्शन 

सात जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राधारानी के दर्शन करने बरसाना भी जा सकते हैं। इस दौरान वह ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा से मिलने उनके आश्रम व रंगीली महल भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के रूट प्लान को लेकर शनिवार को तहसीलदार गोवर्धन राजकुमार भास्कर और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें -  ICSE 10th Result: आगरा की तनिषा और शौर्य की मेधा ने बिखेरी चमक, प्राप्त किए 99.20 फीसदी अंक

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह जून को वृंदावन आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने मुख्यमंत्री के दो दिवसीय संभावित कार्यक्रम को लेकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का निरीक्षण कर मठ के साधुओं से वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। 

शनिवार दोपहर को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद रामकृष्ण मिशन के सचिव सुप्रकाशनंद महाराज और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के प्रभारी व सहायक सचिव काली कृष्णानंद महाराज के साथ बैठक की। यहां से दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

कैथलैब का करेंगे लोकार्पण 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छह जून की शाम सात बजे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में लगभग एक घंटे रुकेंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here