Corona: राष्ट्रपति के वृंदावन दौरे से पहले चैतन्य विहार महिला आश्रय सदन में फैला संक्रमण, सात माताएं संक्रमित

0
19

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:35 PM IST

ख़बर सुनें

मथुरा के वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यहां रहने वाली सात बुजुर्ग महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। आश्रय सदन की माताओं के संक्रमित मिलने के बाद सदन में आने जाने वालों के लिए पाबंदी लगा दी गई है।
 
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सात वृंदावन के आश्रय सदन में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं हैं। साथ ही मथुरा के कृष्णापुरी निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

वृंदावन के महिला आश्रय सदन में बढ़े संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन परेशान है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जहां राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं महिला आश्रय सदन में रह रहीं महिलाओं के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। 

राष्ट्रपति से मिलने का है कार्यक्रम

वृंदावन के चैतन्य विहार आश्रय सदन की 200 महिलाओं और कर्मचारियों के पिछले दिनों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में सात महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 27 जून को वृंदावन आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कृष्णा कुटीर दौरे में चैतन्य विहार आश्रय सदन की माताओं को भी बुलाया गया था, लेकिन संक्रमण फैलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें -  यूपी के हिस्ट्रीशीटरों पर छाया योगी सरकार का खौफ,अपराध नहीं करूंगा लिखे पर्चे लेकर थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

कृष्णा कुटीर की महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव

नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटी की माताओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि कृष्णा कुटीर में महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वालों के अलावा अन्य महिलाओं के लगभग 160 सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यहां रहने वाली सात बुजुर्ग महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। आश्रय सदन की माताओं के संक्रमित मिलने के बाद सदन में आने जाने वालों के लिए पाबंदी लगा दी गई है।

 

जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सात वृंदावन के आश्रय सदन में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं हैं। साथ ही मथुरा के कृष्णापुरी निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

वृंदावन के महिला आश्रय सदन में बढ़े संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन परेशान है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जहां राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं महिला आश्रय सदन में रह रहीं महिलाओं के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here