Home उत्तर प्रदेश Boxing: तजाकिस्तान में दम दिखाएगा आगरा के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव, सेना...

Boxing: तजाकिस्तान में दम दिखाएगा आगरा के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव, सेना में हैं हवलदार

0
127

[ad_1]

ख़बर सुनें

कजाकिस्तान में शुरू हुई प्रथम इलोर्डा कप अंतरराष्ट्रीय प्राइज मनी मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ताजनगरी के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव भारतीय पुरुष मुक्केबाजी एलीट टीम की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कजाकिस्तान रवाना हो गए। चैंपियनशिप में आदित्य 67 किलोभार वर्ग में रिंग में उतरेंगे। मुक्केबाज आदित्य के कोच ने दावा किया है कि आदित्य ही एकमात्र ऐसे मुक्केबाज हैं, जिनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। 

इन प्रतियोगिताओं में भी जीत चुके हैं आदित्य      

इन दिनों मुक्केबाज आदित्य पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में बॉक्सिंग के नेशनल कोचिंग कैंप में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। सन 2021 में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और 67 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियन बने। 

बेक्स बॉक्सर का टाइटल भी आदित्य प्रताप यादव के नाम रह चुका है। वर्तमान में मुक्केबाज आदित्य भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उनके चयन पर पिता संतोष यादव, स्टेडियम के आरएसओ सुनील चंद्र जोशी, उपक्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने हर्ष प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें -  UP Board Result 2022: रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट और बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों और लड़कियों में किसका पासिंग परसेंटेज है बेहतर, जानें यहाँ

विस्तार

कजाकिस्तान में शुरू हुई प्रथम इलोर्डा कप अंतरराष्ट्रीय प्राइज मनी मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ताजनगरी के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव भारतीय पुरुष मुक्केबाजी एलीट टीम की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कजाकिस्तान रवाना हो गए। चैंपियनशिप में आदित्य 67 किलोभार वर्ग में रिंग में उतरेंगे। मुक्केबाज आदित्य के कोच ने दावा किया है कि आदित्य ही एकमात्र ऐसे मुक्केबाज हैं, जिनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। 

इन प्रतियोगिताओं में भी जीत चुके हैं आदित्य      

इन दिनों मुक्केबाज आदित्य पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में बॉक्सिंग के नेशनल कोचिंग कैंप में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। सन 2021 में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और 67 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियन बने। 

बेक्स बॉक्सर का टाइटल भी आदित्य प्रताप यादव के नाम रह चुका है। वर्तमान में मुक्केबाज आदित्य भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उनके चयन पर पिता संतोष यादव, स्टेडियम के आरएसओ सुनील चंद्र जोशी, उपक्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने हर्ष प्रकट किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here