[ad_1]
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एसएसपी आगरा के कार्य की सराहना की है।
पुलिसिंग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले प्रदेश के कुछ ही पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से यह सम्मान दिया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी समेत पांच पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की है।
माफिया पर की थी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी प्रभाकर चौधरी आगरा से पहले मेरठ में एसएसपी के रूप में कार्यरत थे। मेरठ में उन्होंने वाहन चोर बाजार को बंद करा दिया था। चोरी के वाहनों का कटान करने वाले माफिया के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की थी।
पीएम मोदी भी कर चुके हैं सराहना
माफिया की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने के साथ ही तमाम माफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। उनके इस कार्य की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभाओं के मंच से सराहना कर चुके थे। इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए ही उन्हें इस वर्ष यह सम्मान दिया गया है।
ट्वीट में यह लिखा
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक का सम्मान आप सभी की कर्मठता, उत्कृष्ट सेवा, भावना व अटूट कर्तव्यपरायणता को रेखांकित करता है। आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और अनुशासन की गौरवशाली परंपरा के श्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा।
विस्तार
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एसएसपी आगरा के कार्य की सराहना की है।
पुलिसिंग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले प्रदेश के कुछ ही पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से यह सम्मान दिया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी समेत पांच पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की है।
माफिया पर की थी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी प्रभाकर चौधरी आगरा से पहले मेरठ में एसएसपी के रूप में कार्यरत थे। मेरठ में उन्होंने वाहन चोर बाजार को बंद करा दिया था। चोरी के वाहनों का कटान करने वाले माफिया के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की थी।
[ad_2]
Source link