Home उत्तर प्रदेश Firozabad: दो दिन से लापता छात्रा हाईवे किनारे बदहवास मिली, माता-पिता को...

Firozabad: दो दिन से लापता छात्रा हाईवे किनारे बदहवास मिली, माता-पिता को देख बोली- वो मुझे मार देंगे

0
140

[ad_1]

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दो दिन से लापता बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा बुधवार की सुबह मक्खनपुर थाना में नेशनल हाईवे स्थित जयपुरिया पब्लिक स्कूल के समीप बदहवास मिली। जेएस सिटी पर तैनात गार्ड ने छात्रा से पूछताछ की। उसके पास कॉपी में लिखे मोबाइल नंबर से उसके पिता को फोनकर छात्रा के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा से जानकारी की है। 

छात्रा के पिता ने बताया कि जब वो बेटी के पास पहुंचा तो बेटी उन्हें देख कर मां से चिपट कर रोने लगी। दिव्यांग पिता ने बताया कि वह कह रही थी कि वे लोग मुझे मार डालेंगे। उसने बताया कि उन्होंने मुझे दो दिन कमरे में बंद रखा और रोटी भी नहीं दी। पिटाई भी की। बेटी को बदहवाश देख माता-पिता उसको थाने लेकर आए। पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। 

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी 

पिता ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी कॉलेज गई थी। उसे बिजली का बिल भी जमा करने के लिए कहा था। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश की। उसका पता नहीं चलने पर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 

बुधवार को छात्रा नाटकीय ढंग से बरामद हो गई। पुलिस अब छात्रा से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि छात्रा दो दिन पूर्व स्कूल जाते समय रास्ते से लापता हो गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। छात्रा तथ्यों को छिपा रही है। मेडिकल कराया है। पूछताछ के बाद सही तथ्य सामने लाया जायेगा। 

नगर में यह भी चर्चा

चर्चा है कि दो दिन पूर्व बालाजी को जाने वाले रास्ते पर बने दो होटलों में सीओ कमलेश कुमार ने छापामारा था। इस दौरान दो लड़कियां होटल की छत से कूद कर भाग गई थीं। चर्चा है कि यह छात्रा उन्हीं में से तो एक नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  Gorakhpur Nikay Chunav Result Live: गोरखपुर निकाय चुनाव में भाजपा आगे, कुशीनगर मतगणना में हल्की नोकझोंक

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दो दिन से लापता बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा बुधवार की सुबह मक्खनपुर थाना में नेशनल हाईवे स्थित जयपुरिया पब्लिक स्कूल के समीप बदहवास मिली। जेएस सिटी पर तैनात गार्ड ने छात्रा से पूछताछ की। उसके पास कॉपी में लिखे मोबाइल नंबर से उसके पिता को फोनकर छात्रा के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा से जानकारी की है। 

छात्रा के पिता ने बताया कि जब वो बेटी के पास पहुंचा तो बेटी उन्हें देख कर मां से चिपट कर रोने लगी। दिव्यांग पिता ने बताया कि वह कह रही थी कि वे लोग मुझे मार डालेंगे। उसने बताया कि उन्होंने मुझे दो दिन कमरे में बंद रखा और रोटी भी नहीं दी। पिटाई भी की। बेटी को बदहवाश देख माता-पिता उसको थाने लेकर आए। पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। 

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी 

पिता ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी कॉलेज गई थी। उसे बिजली का बिल भी जमा करने के लिए कहा था। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश की। उसका पता नहीं चलने पर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here