Home उत्तर प्रदेश सेना भर्ती का आठवां दिन: ‘अग्निवीर’ बनने के लिए सादाबाद और हाथरस...

सेना भर्ती का आठवां दिन: ‘अग्निवीर’ बनने के लिए सादाबाद और हाथरस के युवाओं ने लगाई दौड़

0
102

[ad_1]

दौड़ लगाते युवा

दौड़ लगाते युवा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती के आठवें दिन मंगलवार को सादाबाद और हाथरस के युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। 8188 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 5544 युवा शामिल हुए। बुधवार को सासनी, कुरावली, करहल और भोगांव के युवा सेना भर्ती के लिए परीक्षा दे रहे हैं। 

कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 अक्तूबर तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को हाथरस जिले की भर्ती हुई। जिसमें सादाबार और हाथरस तहसील क्षेत्र के युवाओं ने दमखम दिखाया। 

रात 12 बजे दिया गया प्रवेश 

सोमवार रात 12 बजे भर्ती स्थल पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले दस्तावेज जांचे गए। फिर शारीरिक परीक्षा में लंबी कूद, हाई बीम, संतुलन परीक्षा के तड़के मैदान में दौड़ हुई। 1.6 किमी. की दौड़ में युवाओं में एक दूसरे को पीछे दौड़ने की होड़ थी। 

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को हाथरस की सासनी और मैनपुरी की कुरावली, करहल और भोगांव तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हो रही है। युवाओं को रात 12 बजे से भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। 

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Hatyakand : माफिया अतीक ने नई उम्र के लड़कों से करा डाली प्रदेश की सबसे बड़ी वारदात

विस्तार

आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती के आठवें दिन मंगलवार को सादाबाद और हाथरस के युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। 8188 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 5544 युवा शामिल हुए। बुधवार को सासनी, कुरावली, करहल और भोगांव के युवा सेना भर्ती के लिए परीक्षा दे रहे हैं। 

कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 अक्तूबर तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को हाथरस जिले की भर्ती हुई। जिसमें सादाबार और हाथरस तहसील क्षेत्र के युवाओं ने दमखम दिखाया। 

रात 12 बजे दिया गया प्रवेश 

सोमवार रात 12 बजे भर्ती स्थल पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले दस्तावेज जांचे गए। फिर शारीरिक परीक्षा में लंबी कूद, हाई बीम, संतुलन परीक्षा के तड़के मैदान में दौड़ हुई। 1.6 किमी. की दौड़ में युवाओं में एक दूसरे को पीछे दौड़ने की होड़ थी। 

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को हाथरस की सासनी और मैनपुरी की कुरावली, करहल और भोगांव तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हो रही है। युवाओं को रात 12 बजे से भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here