Home उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट : संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में लड़ रहे दो भाइयों का...

हाईकोर्ट : संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में लड़ रहे दो भाइयों का विवाद खत्म, कोर्ट ने जताया संतोष

0
74

[ad_1]

हाईकोर्ट।

हाईकोर्ट।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक संपत्ति बंटवारे के विवाद के खत्म होने पर संतोष जताया है। कहा है कि प्रयागराज जिसे तीर्थराज कहा जाता है, गंगा, यमुना सरस्वती के संगम तट पर दो भाइयों के दिल मिले और उन्होंने संपत्ति के बराबर बंटवारे का इरादा जताया। कंपनी के शेयर, लाभ व प्रशासनिक अधिकार के बंटवारे पर भी सहमति बनी।

कोर्ट ने दोनों भाइयों सुनील गुप्ता व विजय गुप्ता को बुलाकर अधिवक्ताओं की मदद से आपसी सहमति बनाई। इस बारे में 17 अक्टूबर को अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। इस दिन दोनों पक्ष कोर्ट में मौजूद रहेंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने सुनील गुप्ता व 6 अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।

कोर्ट ने कहा, दोनों भाई राम और लक्ष्मण की तरह जज के चैंबर में बैठे और परिवार के हित में विवाद खत्म करने पर राजी हुए। इसके लिए कोर्ट ने मध्यस्थता कराई और विवादों में उलझे भाई फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बराबर बंटवारे पर राजी हुए। 

यह भी पढ़ें -  यूपीएसईएससबी : प्रधानाचार्य के इंटरव्यू में कोडिंग व्यवस्था लागू, 632 पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड में साक्षात्कार सोमवार से 

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक संपत्ति बंटवारे के विवाद के खत्म होने पर संतोष जताया है। कहा है कि प्रयागराज जिसे तीर्थराज कहा जाता है, गंगा, यमुना सरस्वती के संगम तट पर दो भाइयों के दिल मिले और उन्होंने संपत्ति के बराबर बंटवारे का इरादा जताया। कंपनी के शेयर, लाभ व प्रशासनिक अधिकार के बंटवारे पर भी सहमति बनी।

कोर्ट ने दोनों भाइयों सुनील गुप्ता व विजय गुप्ता को बुलाकर अधिवक्ताओं की मदद से आपसी सहमति बनाई। इस बारे में 17 अक्टूबर को अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। इस दिन दोनों पक्ष कोर्ट में मौजूद रहेंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने सुनील गुप्ता व 6 अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।

कोर्ट ने कहा, दोनों भाई राम और लक्ष्मण की तरह जज के चैंबर में बैठे और परिवार के हित में विवाद खत्म करने पर राजी हुए। इसके लिए कोर्ट ने मध्यस्थता कराई और विवादों में उलझे भाई फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बराबर बंटवारे पर राजी हुए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here