Home उत्तर प्रदेश जुलूस में मातम: लोहे की रॉड में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का...

जुलूस में मातम: लोहे की रॉड में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, एक झटके में खत्म हुईं छह जिंदगियां

0
130

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तीन बच्चों समेत छह की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि दो लोग अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पुलिस की माने तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। 

 

यह भी पढ़ें -  UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल भर्ती में क्या हो सकता है टाई ब्रेकिंग फार्मूला, जान लीजिए इस भर्ती से संबंधित ये रोचक नियम

इसको लेकर चल रहे लोग चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 

 

झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी पीड़ितों का हाल जाना है। 

जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारावफात का जुलूस रात करीब दो बजे समाप्त हो गया था। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ये लड़के पाइप लगे ठेले को बगल के गांव लेकर जा रहे थे कि तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here