UP Election 2022: आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, गुरुवार को मतदान, मतदाता भी तैयार

0
26

[ad_1]

सार

आगरा जिले में पहली बार पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। जिले में 3911 बूथों पर 25 हजार कार्मिक मतदान कराएंगे 

ख़बर सुनें

आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान है। ईवीएम मशीन में बटन दबाने के लिए मतदाता भी तैयार हैं। मंगलवार शाम को जिले में चुनाव प्रचार खत्म हो गया। बुधवार सुबह दस बजे से पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना होंगी। 10 फरवरी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

पांच विधानसभा क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण एवं एत्मादपुर के लिए आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर को पोलिंग पार्टी का रवानगी स्थल बनाया है। यहां से करीब 10 हजार कार्मिकों की रवानगी होगी। 

एक हजार वाहनों की गई है व्यवस्था

पीठासीन व मतदान अधिकारी, कर्मचारियों के लिए क्षेत्रवार डी-कोडिंग सेंटर, टेबल व स्ट्रांग रूम बने हैं। जहां से चुनाव सामग्री व सुरक्षा बलों के साथ एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों पर रात तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएगी। पोलिंग पार्टियों के लिए एक हजार से अधिक छोटे व बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। 

फतेहाबाद, खेरागढ़, फतेहपुरसीकरी में बने मंडी समिति स्थलों से उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि बाह क्षेत्र के लिए भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियां जाएंगी। ईवीएम मशीन की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होगी। 

एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होगा। मतदान के बाद रवानगी स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम में ही सील ईवीएम मशीन रखीं जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  UPPSC :  रिटायर्ड जज और बिग्रेडियर स्तर के अधिकारी भी लेंगे इंटरव्यू, आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया में किया अहम बदलाव

10 फरवरी को शाम छह बजे तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

मंगलवार को शाम छह बजे से जिले में सभी शराब की दुकानें बंद हो गईं। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि नौ और दस फरवरी को शाम छह बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। अवैध शराब बिक्री पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्त व मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 कुल मतदान केंद्र : 1773 
– मतदेय स्थल : 3911
– मतदान कार्मिक : 25996 
– सेक्टर मजिस्ट्रेट : 390
– जोनल मजिस्ट्रेट : 62
– सुपर जोनल मजिस्ट्रेट : 18
– वाहन : बड़ी बस-790, छोटी बस-420, हल्के वाहन-720 
– ईवीएम : 4675, वीवी पैट : 5065 
– वेबकास्टिंग के लिए चिह्नित बूथ : 1956 

 

विस्तार

आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान है। ईवीएम मशीन में बटन दबाने के लिए मतदाता भी तैयार हैं। मंगलवार शाम को जिले में चुनाव प्रचार खत्म हो गया। बुधवार सुबह दस बजे से पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना होंगी। 10 फरवरी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

पांच विधानसभा क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण एवं एत्मादपुर के लिए आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर को पोलिंग पार्टी का रवानगी स्थल बनाया है। यहां से करीब 10 हजार कार्मिकों की रवानगी होगी। 

एक हजार वाहनों की गई है व्यवस्था

पीठासीन व मतदान अधिकारी, कर्मचारियों के लिए क्षेत्रवार डी-कोडिंग सेंटर, टेबल व स्ट्रांग रूम बने हैं। जहां से चुनाव सामग्री व सुरक्षा बलों के साथ एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों पर रात तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएगी। पोलिंग पार्टियों के लिए एक हजार से अधिक छोटे व बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here