Home उत्तर प्रदेश UPHESC : छह फरवरी को पूरा होगा अध्यक्ष का कार्यकाल, फंसेगी असिस्टेंट...

UPHESC : छह फरवरी को पूरा होगा अध्यक्ष का कार्यकाल, फंसेगी असिस्टेंट प्रोफेसर के 117 पदों पर भर्ती

0
129

[ad_1]

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा और एक अन्य सदस्य का कार्यकाल छह फरवरी को पूरा हो जाएगा। चर्चा थी कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है, लेकिन शासन से अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। अगर सेवा विस्तार नहीं मिला तो विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का फंसना तय है।

आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कार्यकाल छह फरवरी को पूरा हो जाएगा। इसी दिन आयोग की सदस्य रजनी त्रिपाठी का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है, जबकि दो दिन पूर्व यानी चार फरवरी को सदस्य कृष्ण कुमार का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आयोग में अध्यक्ष का एक और सदस्य के छह पद हैं। दो सदस्यों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में छह फरवरी के बाद आयोग में केवल दो सदस्य रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनी तो सरसों समेत सभी बुंदेलखंड की फसलों पर एमएसपी दिलाने का काम करेंगे

शासन की ओर से आयोग के नए अध्यक्ष एवं नए सदस्यों की नियुक्ति के लिए अब तक कोई विज्ञापन भी जारी नहीं किया गया है। चर्चा थी कि शासन स्तर से मौजूदा अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। चार फरवरी को सदस्य कृष्ण कुमार का कार्यकाल पूरा हो गया, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। अब सोमवार को अध्यक्ष एवं एक अन्य सदस्य को सेवा विस्तार मिलेगा या नहीं, इस पर असमंजस है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here