Home उत्तर प्रदेश UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका, 12...

UP Board: प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका, 12 फरवरी को दे सकते हैं

0
110

[ad_1]

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड के इंटर के उन छात्र-छात्राओं को आखिरी मौका दिया जा रहा है, जो प्रयोगात्मक परीक्षा किसी कारणवश नहीं दे पाए थे। रविवार को परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। 

गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज अचल रोड अलीगढ़ में भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि भाग-1, कृषि शस्य विज्ञान, कृषि अभियंत्रण व कंप्यूटर की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। टीकाराम कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज अलीगढ़ में गृह विज्ञान, भूगोल, संगीत वादन, संगीत गायन की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि छात्र-छात्राओं को आखिरी मौका दिया जा रहा है। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होगी। 

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: विधायक के फर्जी पास लगी दो गाड़ी पकड़ीं, एक युवक गिरफ्तार

दीक्षा एप से परीक्षा की कर रहे तैयारी 

दीक्षा (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग) एप्लीकेशन के जरिये यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यह एप डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत भारत सरकार की ओर से तैयार किया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here