Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज : साली की शादी की सालगिरह पार्टी में नाचते समय दवा...

प्रयागराज : साली की शादी की सालगिरह पार्टी में नाचते समय दवा कारोबारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में गई जान

0
137

[ad_1]

Prayagraj News : नाचते समय लड़खड़ाते हुए अमरदीप। फाइल फोटो

Prayagraj News : नाचते समय लड़खड़ाते हुए अमरदीप। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शादी की साल गिरह पार्टी में नाचते समय आए हार्ट अटैक से युवा दवा कारोबारी की मौत हो गई। दवा कारोबारी को तीन निजी अस्पतालों में दिखाया गया, चिकित्सकों के जवाब देने के बाद परिजन उन्हें लेकर स्वरूप रानी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मचे कोहराम की वजह से सालगिरह की पार्टी की खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं।

यह भी पढ़ें -  UP Rajaswa Lekhpal 2022: राजस्व लेखपाल बनने के लिए ग्राम समाज के इन सवालों को बारीकी से करना होगा तैयार, एग्जाम में बढ़ सकता है आपका स्कोर

पार्टी में परिजनों, रिश्तेदारों के साथ नाचते समय दिल का दौरा पड़ने की यह घटना शनिवार की रात 11:05 बजे की है। सिविल लाइंस स्थित अतुल माहेश्वरी मार्ग (क्लाइव रोड) पर बंगला नंबर -नौ के निवासी अमरदीप वर्मा( 46) की साली पूनम की शादी की सालगिरह मनाई जा रही थी। इसके लिए पंखुड़ी अपार्टमेंट में भव्य इंतजाम किए गए थे। सजावट के बीच डीजे पर अमर दीप अपनी पत्नी नीतू वर्मा और अन्य रिश्तेदारों के साथ फिल्मी नग्मे पर नृत्य कर रहे थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here