Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: दो साल बाद दौड़ी टीएडी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में दिखी...

Aligarh News: दो साल बाद दौड़ी टीएडी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में दिखी खुशी की लहर

0
143

[ad_1]

अलीगढ़ स्टेशन कोरोना काल में

अलीगढ़ स्टेशन कोरोना काल में
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल के बाद से करीब दो साल पहले बंद की गई टीएडी यानी टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से फिर से संचालन शुरू हो गया। इससे यात्रियों में खुशी की लहर है। दैनिक यात्री लंबे समय से ट्रेन के पुन: संचालन की मांग कर रहे थे। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे अफसरों को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन की मांग की थी। 

कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसमें टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें -  UPTET Answer Key 2021: आज जारी हो सकती यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि टीएडी पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से फिर से संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि टूंडला से सुबह 09:40 बजे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जो मितावली, बरहन जंक्शन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस जंक्शन, सासनी, मडराक, दाऊद खां के बाद 11:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। शाम को ट्रेन की दिल्ली से टूंडला के लिए वापसी होगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here