Home उत्तर प्रदेश Bijnor: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, एक दिन पहले...

Bijnor: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, एक दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, थाने पहुंचा होने वाला दूल्हा

0
62

[ad_1]

दुल्हन फरार

दुल्हन फरार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने का पता चलने पर बारात लेकर आने की तैयारी कर रहे दूल्हे के परिजन सकते में रह गए। दूल्हा व दुल्हन पक्ष की शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गईं।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियों की मंगलवार को बरात आनी थी। उसने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी और दोनों बारात के लिए खाना आदि भी तैयार हो गया था। देर रात करीब 11 बजे उसकी छोटी बेटी गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने का पता लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं होने वाला दूल्हा भी परिवार के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -  UP Budget: बजट में वाराणसी पर रहा विशेष फोकस, भाजपा नेता बोले- यूपी बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध

यह भी पढ़ें: बेबस पिता: मौत से लड़ रहे इकलौते बेटे का पैर भी कटा, सिर पर बेटी की शादी, सहारे की टूटी उम्मीद

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here