Home उत्तर प्रदेश दहेजलोभियों ने बहू को जिंदा जलायाः चितास्थल पर चीखती रही विधवा मां,...

दहेजलोभियों ने बहू को जिंदा जलायाः चितास्थल पर चीखती रही विधवा मां, अंतिम बार बेटी का चेहरा भी न देखने दिया

0
77

[ad_1]

चिता को लगा दी आग (सांकेतिक)

चिता को लगा दी आग (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेजलोभियों ने बहू को जिंदा जलाकर मार दिया। इसके बाद मायके से विधवा मां के आने के पहले ही उसे चिता पर भी जला दिया। सूचना मिलने पर विधवा मां बहदवाश हालत में चितास्थल पहुंची। लेकिन, वह अंतिम बार बेटी का चेहरा भी नहीं देख सकी। इससे पहले ही उसे जलाया जा चुका था। बेटी की चिता देखकर वह चीखती रही। लेकिन, अब तो बस राख बची थी। उसकी चीख सुनने वाला कोई नहीं था।

मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के गोबरा गांव का है। यहां सोमवार को एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के बिलोच गांव निवासी कमलेश ने पुलिस को तहरीर दी। 

यह भी पढ़ें -  UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम और इसमें किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न, जानें यहाँ

मायके से पैसा मांगने का बनाते थे दवाब

उसने बताया कि उसने बेटी लक्ष्मी की शादी अछनेरा थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी हेतू के साथ की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद लक्ष्मी को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे भूखा रखकर मायके से पैसे मांगने का दवाब बनाने लगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here