Home उत्तर प्रदेश Hathras: अस्पताल में नहीं आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम, इमरजेंसी वार्ड-ओपीडी में...

Hathras: अस्पताल में नहीं आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम, इमरजेंसी वार्ड-ओपीडी में नहीं लगे हैं अग्निशमन यंत्र

0
188

[ad_1]

जिला अस्पताल के एक्स रे कक्ष के बाहर लगा आग बुझाने का सिलेण्डर।

जिला अस्पताल के एक्स रे कक्ष के बाहर लगा आग बुझाने का सिलेण्डर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला जिला अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। यदि आग लग जाए तो, जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर हो सकती है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को जब पड़ताल की, तो जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजैंसी वार्ड में अग्निशमन यंत्र दिखाई नहीं दिया।

बागला जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से दो हजार मरीज प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते हैं। यहां बागला जिला अस्पताल में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं है। मौसम विभाग इस बार समान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जता चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पूरे अस्पताल में केवल एक्स-रे रूम के बाहर ही अग्निशमन यंत्र लटका दिखाई दिया। 

यह भी पढ़ें -  Bakrid 2022: आगरा में बकरों की खरीद-फरोख्त को उमड़े लोग, सबसे महंगा बिका 'कप्तान', कीमत जान रह जाएंगे हैरान

अचानक एक परिजन की तबीयत खराब हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड लाए हैं। यहां आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। -अनिल शर्मा, तीमारदार

एक परिचित तबियत बिगड़ने पर इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए हैं। यहां कोई भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगा हुआ है। मरीजों की सुरक्षा राम भरोसे है। -जीतू, तीमारदार

अग्निशमन यंत्रों की कमी मेरी में जानकारी है। जल्दी ही जिला अस्पताल में जहां-जहां जरुरत होगी, वहां अग्निशमन यंत्र लगवाए जाएंगे। -डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here