Home उत्तर प्रदेश Etawah: झगड़े के बाद दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर...

Etawah: झगड़े के बाद दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर था करीब आठ लाख रुपये का कर्ज

0
84

[ad_1]

दंपती की फाइल फोटो

दंपती की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में भरथना के दासीपुरा गांव में कर्ज में दबे युवक का पत्नी से शनिवार रात विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ी कि पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख पति ने भी घर से कुछ दूर पेड़ से फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी पर सीओ और भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

यह भी पढ़ें -  खौफनाक: आठ माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बलि की आशंका, पुलिस पूछताछ में खुले कई बड़े राज

फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। दासीपुरा गांव निवासी राजू (39) के पास करीब पांच बीघा जमीन थी। सेंट्रल बैंक से उसने किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा था। इस कार्ड से उसने चार लाख रुपये खर्च कर डाले। इसके अलावा रिश्तेदारों और मित्रों से भी करीब तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था। कर्ज अदा न कर पाने के कारण बैंक और अन्य लोग आए दिन तकादा कर रहे थे। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here