Home अपराध निर्माणाधीन बॉयज हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन बॉयज हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

0
77

कानपुर। सीएसजेएमयू में निर्माणाधीन बॉयज हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों के अनुसार सरिया चढ़ाते समय पैर फिसला था। वहीं पैर में धागा फंसने की बात भी बताई गई। तीसरी मंजिल से गिरते ही तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी।

बिल्हौर के बदन निवादा निवासी 50 वर्षीय दरोगा पाल मजदूरी करते थे। बीते चार माह से वह सीएसजेएमयू में निर्माणाधीन बॉयज हॉस्टल में काम कर रहे थे। परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बेटे विकास, आकाश व अंश हैं। दरोगा पाल की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

दरोगा के साथी रविंदर, मुकेश व अमित ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह तीसरी मंजिल पर सरिया चढ़ा रहे थे, तभी पैर फिसलने से नीचे जा गिरे, जबकि पैर में धागा फंसने की भी बात बताई गई है। दरोगा के गिरने और चींख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल लखनपुर स्थित अस्पताल ले गए, फिर हैलट ले जाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत बता दिया।

यह भी पढ़ें -  उद्धव ठाकरे का दावा है कि माहिम में 'दरगाह' सालों से मौजूद है, राज ठाकरे पर ऊपर से आई स्क्रिप्ट पढ़ने का आरोप लगाया

बेटे विकास ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि छुट्टी के बाद भी काम कराता था। घटना चार बजे के बाद हुई है। उस समय भी काम कराया जा रहा था। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। आरोपों पर ठेकेदार मयंक से बातचीत की जा रही है। यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप है कि तीसरी मंजिद पर माल पहुंचाने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। उसके पिता ने ठेकेदार से सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट की मांग की थी, लेकिन ठेकेदार ने गाली-गलौज की और भगा दिया। वह तीसरी मंजिल पर बिना किसी सुरक्षा के चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे जा गिरे। परिजनों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी हुई है। मजदूरों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पिता को अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here