Home अपराध आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम पर तेंदुए ने बोला...

आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम पर तेंदुए ने बोला हमला, मुंह में दबोचकर घसीटा

0
105

बहराइच : यूपी के बहराइच में तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों को दहला दिया है। इस अटैक में आदमखोर ने एक मासूम की जान ले ली। घर से करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला। यह घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के तहत ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में हुई। यहां घर के आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी है।

जब गांव के निवासी मनोज की 4 साल की बच्ची अनुष्का आंगन में खेल रही थी तभी गन्ने के खेत निकलकर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को मुंह में दबोचकर भाग रहा था तभी परिजन शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इसपर तेंदुआ बच्ची को घर से 50 मीटर की दूरी पर छोड़कर नहर की झाड़ियों में छिप गया।

यह भी पढ़ें -  'अतीक-अशरफ का बदला लेना है': मौलाना तौकीर रजा ने दिया भड़काऊ बयान, भाजपा-सपा को बताया हत्या का जिम्मेदार

फिर परिजनों ने बच्ची को गोद में उठाया और आननफानन में अस्पताल लेकर भागे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले की शिकार हुई मासूम के परिजन ने बताया कि बच्ची के गले और नाक पर जख्म आया है। अस्पताल ले जाते वक्त बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास और गांव के अन्य लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दे दी है। पड़ोस में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य होने की वजह से अक्सर जंगली जानवरी गांव में आ जाते हैं और लोगों को शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है। वह शाम के समय घर के अंदर ही रहकर खुद को सुरक्षित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here