मथुरा के कृष्ण कुंड में एक रहस्यमय भक्त आज भी करता है स्नान, भगवान विष्णु ने दिया था अमरता का वरदान

0
65

मथुरा। ब्रज क्षेत्र के भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप एक ऐसे रहस्यमय भक्त के बारे में जानते हैं जो आज भी कुंड में स्नान करने आता है। एक और खास भक्त है जिसका नाम आज भी रहस्य बना हुआ है। इस भक्त को भगवान विष्णु ने हमेशा के लिए जीने का एक खास वरदान दिया था और आज भी वह हमेशा भगवान की पूजा में लीन रहता है। आइए जानें कौन है यह भक्त, क्यों मिला था उसे यह अद्भुत वरदान और लोग उसके बारे में क्या मानते हैं।

मथुरा के मधुबन में एक विशेष स्थान है, जिसे कृष्ण कुंड कहा जाता है। यह भगवान कृष्ण से जुड़ी मान्यताओं और पहचान के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसका इतिहास भगवान विष्णु और उनके भक्त राजा अमरीश से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपनी बांसुरी का उपयोग करके इस तालाब को खोदा था ताकि जब उनकी गाएं प्यासी हों तो वे पानी पी सकें। इस स्थान के बारे में एक और दिलचस्प कहानी भी है। ध्रुव टीले पर राजा अमरीश भगवान विष्णु की साधना में लीन था। भगवान विष्णु ने अमरीश की भक्ती से प्रसन्न होकर उन्हें अमर रहने का वरदान दिया।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: जनाब! इसे स्मार्ट सिटी नहीं, जाम सिटी कहिये

मंदिर के सह सेवादार रामजीलाल ने बताया कि राजा अमरीश हर दिन मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव महोली में स्थित कृष्ण कुंड में स्नान करने आते हैं। आसपास के लोगों को कहना है कि उन्होंने राजा अमरीश को कुंड में स्नान करते हुए देखा है।

लोगों का कहना है कि रात के करीब 12ः00 बजे राजा अमरीश एक काले घोड़े पर सवार होकर कृष्ण कुंड में स्नान करने के लिए आते हैं। स्नान करने के बाद अमरीश भगवान के ध्यान में लीन हो जाते हैं। उनकी यह यात्रा और स्नान रात के सन्नाटे के बीच होता है। राजा अमरीश की यह भक्ति आज भी ब्रज में एक गहरी आस्था और रहस्य का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here