Home अपराध होली पर ससुराल पहुंचे युवक को ससुरालियों ने जमकर पीटा

होली पर ससुराल पहुंचे युवक को ससुरालियों ने जमकर पीटा

0
97

यूपी में हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में होली मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा 5 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अपने भाई और माता-पिता के साथ होली मिलने अपनी ससुराल बहरैया गांव पहुंचे थे। पीड़ित अतुल के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद उनकी रिश्तेदार मायावती ने उन्हें घर में बैठा लिया और अन्य परिजनों को बुलाने की बात कही।

कुछ समय बाद उनके पिता, माता, भाई, भतीजे भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोपहर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और पत्नी की विदाई को लेकर विवाद शुरू हो गया। ये विवाद इतना बढ़ा कि बाद में मारपीट हो गई।

यह भी पढ़ें -  नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी की विदाई की बात कही, जिस पर ससुराल पक्ष नाराज हो गया। फिर सभी ने मिलकर उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिल गई है। हम केस की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here