Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Adipurush Controversy: “आदिपुरुष” के ट्रेलर पर भड़के साक्षी महाराज, बोले- भारतीय संस्कृति...

Adipurush Controversy: “आदिपुरुष” के ट्रेलर पर भड़के साक्षी महाराज, बोले- भारतीय संस्कृति का उड़ाया है मजाक

0
45

[ad_1]

आदिपुरुष

आदिपुरुष
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

उन्नाव जिले के सांसद साक्षी महाराज ने आदिपुरुष फिल्म के किरदारों को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किरदारों ने भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया है। सांसद ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है।
रावण का किरदार निभाने वाले को खिलजी के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं। उनका प्रयास है कि पूरा समाज इसकी निंदा करेगा और आगे से ऐसी फिल्मों का बहिष्कार भी करेगा। हम भारतीय सनातन संस्कृति के तथ्यों से खिलवाड़ और मजाक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही ‘आदिपुरुष’ को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा।

गौरतलब है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चारों तरफ आलोचना हो रही है। मेकर्स को पहले सोशल मीडिया ट्रोल से गुजरना पड़ा और अब राजनीतिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बयान सामने आया।

टीजर देखने के बाद बृजेश पाठक भड़क गए। उनका कहना है कि किसी को भी हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि फिल्मों के जरिए लगातार भारतीय संस्कृति को बाधित और बदलने का प्रयास हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में नाराजगी

वहीं, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने कहा था कि किसी को भी हिंदू पौराणिक कथाओं को गलत तरीके से पेश करने और हिंदू देवी-देवताओं की छवि को विकृत करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं।

विस्तार

उन्नाव जिले के सांसद साक्षी महाराज ने आदिपुरुष फिल्म के किरदारों को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किरदारों ने भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया है। सांसद ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है।

रावण का किरदार निभाने वाले को खिलजी के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं। उनका प्रयास है कि पूरा समाज इसकी निंदा करेगा और आगे से ऐसी फिल्मों का बहिष्कार भी करेगा। हम भारतीय सनातन संस्कृति के तथ्यों से खिलवाड़ और मजाक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही ‘आदिपुरुष’ को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here