Home उत्तर प्रदेश Agra : मम्मी-पापा माफ करना, मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका…, यह...

Agra : मम्मी-पापा माफ करना, मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका…, यह लिख यमुना में कूदा युवक

0
116

[ad_1]

ख़बर सुनें

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला तल्फी में रविवार रात को सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक यमुना में कूद गया। वह नौकरी न मिलने से परेशान था। उसने कूदने से पहले व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुदकुशी के बारे में लिखा है। उसका मोबाइल और चप्पल नाव में रखे मिले हैं। देर रात पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि युवक कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके परिजनों ने बताया कि उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण वह कई दिनों से परेशान था। 

मम्मी-पापा माफ करना..

रात को कर्मवीर के यमुना में कूदने की जानकारी परिजन को मिली। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कर्मवीर ने अपने व्हाट्सएप स्टे्टस पर लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं। इस पर पुलिस ने यमुना में तलाश की। 

पुलिस ने बताया कि युवक तैरना भी जानता है। अंधेरे के कारण तलाश नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह युवक की तलाश फिर कराई जा रही है। युवक की तलाश में बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें -  UPSSSC ANM DV Round Schedule: यूपीएसएसएससी एएनएम भर्ती डीवी राउंड का शेड्यूल जारी, 17 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल

विस्तार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला तल्फी में रविवार रात को सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक यमुना में कूद गया। वह नौकरी न मिलने से परेशान था। उसने कूदने से पहले व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुदकुशी के बारे में लिखा है। उसका मोबाइल और चप्पल नाव में रखे मिले हैं। देर रात पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि युवक कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके परिजनों ने बताया कि उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण वह कई दिनों से परेशान था। 

मम्मी-पापा माफ करना..

रात को कर्मवीर के यमुना में कूदने की जानकारी परिजन को मिली। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कर्मवीर ने अपने व्हाट्सएप स्टे्टस पर लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं। इस पर पुलिस ने यमुना में तलाश की। 

पुलिस ने बताया कि युवक तैरना भी जानता है। अंधेरे के कारण तलाश नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह युवक की तलाश फिर कराई जा रही है। युवक की तलाश में बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here