Agra: शास्त्रीपुरम में बंद मकान में लगी भीषण आग, आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए

0
21

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:48 PM IST

ख़बर सुनें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में मंगलवार रात को बंद मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिस मकान में आग लगी है, वो तीन मंजिला है। पहली मंजिल पर आग लगी थी। आग की लपटें देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे प्रयास के बाद आग को बुझाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक शास्त्रीपुरम में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के ब्लॉक ए-71 निवासी कृष्ण कुमार यादव का तीन मंजिला मकान है। पहली मंजिल पर फैक्ट्री कर्मचारी देव किराये पर रहता है। कृष्ण कुमार यादव पिछले दिनों परिवार के साथ बाहर गए थे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि रात करीब नौ बजे मकान की पहली मंजिल में आग लग गई। कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

कॉलोनी के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में लिया। विकराल लपटों को देख लोग दहशत के चलते घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से काबू कर लिया। आग में काफी सामान जलने का अनुमान है। मकान मालिक को सूचना दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें -  UP News: अयोध्या सहित तीन मंडलों के कमिश्नर बदले, छह आईएएस अफसरों के हुए तबादले

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here