Agra Election Result: आगरा की सात सीटों पर भाजपा आगे, एक पर कांग्रेस, एत्मादपुर से बसपा ने बनाई बढ़त

0
23

[ad_1]

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में रुझान आने लगे हैं। पांचवें राउंड तक भाजपा आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से सात सीटों परआगे चल रही है। देर रात तक सभी नौ विधानसभा सीटों का परिणाम सामने होगा। 

ख़बर सुनें

आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पांच राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक भाजपा आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर आगे चल रही है। खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस और एत्मादपुर में भाजपा का बसपा के राकेश बघेल से कड़ा मुकाबला है। राकेश बघेल पांचवें राउंड में आगे पहुंच गए हैं। 

पांचवें राउंड में एत्मादपुर से बसपा आगे निकली

एत्मादपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। बसपा प्रत्याशी राकेश बघेल 1319 वोटों से आगे हो गए हैं। पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के डॉक्टर धर्मपाल सिंह 16588 वोट मिले। जबकि बसपा के राकेश बघेल 17917 को मत प्राप्त हुए हैं।

बाह में पक्षालिका सिंह 5217 मतों से आगे 

पांच राउंड की मतगणना के बाद बाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा से पांचवें राउंड की मतगणना के बाद कुल 5217 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा को कुल 15238 मत प्राप्त हुए हैं। सपा को 10021 और बसपा को 9907 मत प्राप्त हुए। 

आगरा उत्तर से भाजपा को बढ़त, पूर्व राज्यपाल भी आगे 

आगरा उत्तर विधानसभा में तीन राउंड के बाद भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल 14426 वोट प्राप्त कर बसपा के शब्बीर अब्बास से 10854 वोट से आगे चल रहे हैं। शब्बीर अब्बास को 3572 वोट मिले हैं। आगरा ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य पांचवे चरण में आगे चल रही हैं।

जिले में सुबह आठ बजे से पांच स्थानों पर मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले खेरागढ़, बाह और फतेहाबाद का परिणाम आएगा। रात आठ बजे तक उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण और एत्मादपुर सीट की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। जिले की नौ सीटों पर 107 प्रत्याशी हैं। 10 फरवरी को 60.66 फीसदी मतदाताओं यानी 21.02 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बुधवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार ने खेरागढ़ व फतेहपुरसीकरी में मतगणना की व्यवस्थाएं परखीं। 

पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती 

सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। 8:30 बजे से ईवीएम से मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल हैं। हर टेबल पर चार कार्मिक लगाए गए हैं। नौ क्षेत्रों में कुल 687 कार्मिक वोटों की गिनती करने के लिए लगाए गए हैं। 200 माइक्रो ऑव्जर्वर के अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर एक एडीएम व एसपी स्तर का अधिकारी पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें -  KANPUR: कपड़े के कारखानें में लगी भीषण आग

यहां यहां रही मतगणना

– शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर : एत्मादपुर, ग्रामीण, छावनी, उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र
– फतेहाबाद मंडी समिति : फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र
– खेरागढ़ मंडी समिति : खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र
– एमआर महाविद्यालय भदरौली :  बाह विधानसभा क्षेत्र
– फतेहपुरसीकरी मंडी समिति : फतेहपुरसीकरी विधानसभा क्षेत्र 

3910 बूथ पर 281 राउंड में मतगणना

एत्मादपुर – 509 बूथ- 37 राउंड
छावनी – 493 बूथ- 36 राउंड
ग्रामीण – 468 बूथ- 34 राउंड
उत्तर – 446 बूथ- 32 राउंड
दक्षिण – 422 बूथ- 31 राउंड
खेरागढ़ – 377 बूथ- 27 राउंड
फतेहाबाद – 384 बूथ- 28 राउंड
फतेहपुरसीकरी – 428 बूथ- 31 राउंड
बाह – 384 बूथ – 28 राउंड

3100 सुरक्षाकर्मी व पुलिसकर्मी हैं तैनात 

डीएम ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए 3100 सुरक्षाकर्मी व पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्याशियों के एजेंट, मतगणना एवं अन्य कार्मिक एक घंटे पहले सुबह सात बजे प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल को प्रशासन ने छावनी में तब्दील किया है। जिले में नौ सीटों के 3910 बूथों की मतगणना 281 राउंड में पूरी होगी। सबसे पहले कम राउंड वाले खेरागढ़, बाह व फतेहाबाद का परिणाम आएगा। जिसके बाद रात आठ बजे तक कौन, किस क्षेत्र से विधायक बनेगा तय हो जाएगा। 

विस्तार

आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पांच राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक भाजपा आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर आगे चल रही है। खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस और एत्मादपुर में भाजपा का बसपा के राकेश बघेल से कड़ा मुकाबला है। राकेश बघेल पांचवें राउंड में आगे पहुंच गए हैं। 

पांचवें राउंड में एत्मादपुर से बसपा आगे निकली

एत्मादपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। बसपा प्रत्याशी राकेश बघेल 1319 वोटों से आगे हो गए हैं। पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के डॉक्टर धर्मपाल सिंह 16588 वोट मिले। जबकि बसपा के राकेश बघेल 17917 को मत प्राप्त हुए हैं।

बाह में पक्षालिका सिंह 5217 मतों से आगे 

पांच राउंड की मतगणना के बाद बाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा से पांचवें राउंड की मतगणना के बाद कुल 5217 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा को कुल 15238 मत प्राप्त हुए हैं। सपा को 10021 और बसपा को 9907 मत प्राप्त हुए। 

आगरा उत्तर से भाजपा को बढ़त, पूर्व राज्यपाल भी आगे 

आगरा उत्तर विधानसभा में तीन राउंड के बाद भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल 14426 वोट प्राप्त कर बसपा के शब्बीर अब्बास से 10854 वोट से आगे चल रहे हैं। शब्बीर अब्बास को 3572 वोट मिले हैं। आगरा ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य पांचवे चरण में आगे चल रही हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here